Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर अक्षय की पत्नी ने दिया था ऐसा बयान, इन सेलेब्स पर भी लग चुका है धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:44 PM IST

karwa chauth 2022 : करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस त्योहार को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी धूमधाम से मनाती हैं। करीना से लेकर ट्विंकल तक करवा चौथ पर विवादित बायान देकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है
  • ट्विंकल से लेकर करीना तक ये एक्ट्रेसेस नहीं रखती हैं व्रत
  • करवा चौथ को लेकर इन अभिनेत्रियों ने दिया है विवादित बयान

karwa chauth 2022 : आज देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत का इंतजार शादीशुदा महिलााएं सालभर करती हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस का करवा चौथ लुक सोशल मीडिया पर छाया रहता है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां इस व्रत को नहीं करती हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने करवा चौथ को लेकर विवादित बयान दिया था। इस लिस्ट में करीना से लेकर ट्विंकल खन्ना तक ने करवा चौथ को लेकर विवादित बयान दिया है।

twinkle and kareena

twinkle and kareena controversial statement vrat

नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक (Ratna Pathak) ने कुछ समय पहले ही करवाचौथ को लेकर एक इंटरव्यू में विवादित बयान दिया था।अपने इंटरव्यू में रत्ना पाठक ने कहा था, हमारा समाज बहुत रूढिवादी है। मुझे ऐसा महसूस होता है कि हम बहुत अंधविश्वासी हैं। हम ये मानते हैं कि धर्म हमारे लिए सबसे जरूरी है, इसलिए मुझसे किसी ने कभी पूछा नहीं कि मैं करवा चौथ का व्रत क्यों नहीं रखती हूं। लेकिन पिछले साल मुझसे किसी ने पूछा था कि क्या आप करवा चौथ का व्रत रखेंगी। मैंने कहा क्या मैं तुम्हें पागल दिखती हूं? मुझे समझ नहीं आता है कि पढ़ी लिखीं महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत क्यों रखती हैं। वो इन बातों को कैसे मान सकती हैं। रत्नना पाठक को लोगों ने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था।

End of Feed