बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी लव लाइफ की वजह से खबरों में रहते हैं। अक्सर उनका नाम किसी न किसी हीरोइन से जुड़ता रहता है लेकिन इस दफा वो किसी हीरोइन के साथ लिंकअप की वजह से नहीं बल्कि एक विदेशी हसीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में विकेशन मना रहे हैं, जहां उनके साथ एक विदेशी हसीना है, जिसके साथ वो रिलेशनशिप में हैं। रेडइट पर वायरल हुए पोस्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन और ये विदेशी हसीना इस वक्त गोवा में रोमांटिक वक्त बिता रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने ये मान भी लिया है कि कार्तिक को नई गर्लफ्रेंड मिल गई है लेकिन इन खबरों की सच्चाई कुछ और ही है। (इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan को 9वीं दफा हुआ प्यार!! सारा-अनन्या से 100 गुना खूबसरत है 'गोरी मैम' करीना)
Image Source: Social Media
कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने इंटरनेट पर एक पोस्ट करते हुए बताया है कि वो एक्टर को डेट नहीं कर रही हैं और ना ही दोनों का कोई रोमांटिक रिश्ता है। असल में इंटरनेट पर एक यूजर ने इस विदेशी हसीना के सोशल मीडिया पर कमेंट किया कि कार्तिक आर्यन उसके लिए अच्छा लड़का नहीं है। इससे पहले कि कार्तिक आर्यन उसे छोड़ दे, उससे पहले वो उसे छोड़ दे। इस कमेंट का जवाब देते हुए लड़की ने लिखा है, "मैं कार्तिक की गर्लफ्रेंड नहीं हूं। मैं इन खबरों पर खुद हंस रही हूं।"
बता दें कि जब से इंटरनेट पर कार्तिक के अफेयर की खबरें वायरल हो रही हैं, तब से लेकर अब तक कार्तिक आर्यन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। न तो एक्टर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और न ही उनकी टीम द्वारा आधिकारिक ऐलान जारी किया गया है। हालांकि अब तो इसकी जरूरत भी नहीं है क्योंकि जिस लड़की को कार्तिक की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, उसने खुद ही ये साफ कर दिया है कि वो एक्टर को डेट नहीं कर रही है।
