Humraaz 2 के लिए बॉबी देओल और अक्षय खन्ना ने मिलाया हाथ? फिल्ममेकर रतन जैन ने तोड़ी चुप्पी
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jan 6, 2026, 04:56 PM IST
Humraaz 2 Update: साल 2002 में आई फिल्म हमराज को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल ने धांसू एक्टिंग की थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म का सीक्वल बना सकते हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- IMDb/instagram
Humraaz 2 Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म धुरंधर रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से सारी लाइमलाइट लूट ली। लोगों का ये मानना है कि वो रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ गए हैं। बता दें कि धुरंधर के बाद अक्षय की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच अक्षय की एक मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना और बॉबी देओल एक साथ फिर से धमाल मचाने वाले हैं।
अक्षय खन्ना और बॉबी देओल मचाएंगे धमाल
अक्षय खन्ना और बॉबी देओल हाल ही में रिलीज प्रोजेक्ट्स में अपने किरदारों से दर्शकों का भरपूर प्यार पाकर सबसे बड़े स्टार बन गए हैं। 'एनिमल' रिलीज होने के बाद बॉबी देओल रातों रात छा गए। वहीं धुरंधर ने अक्षय खन्ना को स्टार बना दिया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉबी देओल और अक्षय खन्ना साथ में हमराज 2 में नजर आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू में फिल्ममेकर रतन जैन से हमराज 2 के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'अगर इन दोनों एक्टर्स के लिए सही स्क्रिप्ट मिली तो मैं 'हमराज 2' जरूर बना सकता हूं। हमें ऐसी स्क्रिप्ट चाहिए जिसमें दोनों फिट बैठें और उनकी उम्र के हिसाब के रोल हों। बॉबी और अक्षय के साथ काम के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'बॉबी के साथ काम करना बहुत मजेदार है और अक्षय भी ऐसे ही हैं। अक्षय को इस बड़ी सफलता के बाद थोड़ा सेटल होने दें। मैं उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे बेहतर फिल्मों के हकदार हैं।'
हमराज ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका
साल 2002 में आई फिल्म हमराज को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल ने धांसू एक्टिंग की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तानी ने डायरेक्ट किया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि हमराज 2 कब बनती है और इस मूवी के लिए बॉबी देओल और अक्षय खन्ना तैयार होते है या नहीं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।