Mohit Suri Not Doing Movie With Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर मोहित सूरी ने 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा 'सैयारा' का निर्देशन किया था। इस मूवी से बतौर लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'सैयारा' की सफलता के बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि मोहित सूरी (Mohit Suri) आने वाले दिनों में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिला सकते हैं। अब इन अफवाहों पर मोहित सूरी ने रिएक्शन देते हुए सच बता दिया है।
आदित्य संग फिल्म नहीं कर रहे हैं मोहित
बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए मोहित सूरी ने यह क्लियर कर दिया है कि वो आदित्य रॉय कपूर के साथ काम नहीं कर रहे हैं। मोहित सूरी ने यह भी बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट यशराज फिल्म के बैनर तले ही बनाया जा रहा है। डायरेक्टर सच से पर्दा उठाते हुए कहा कि वो आदित्य रॉय कपूर और शाद रंधवा से केवल क्रिकेट खेलने के लिए मिले थे।
मोहित सूरी ने आगे कहा, 'आदित्य मेरे अच्छे दोस्त हैं लेकिन हम काम के लिए नहीं मिले हैं। जिस स्क्रिप्ट पर मैं काम कर रहा हूं वो अभी तैयार भी नहीं हुई है। इसलिए इस बारे में कोई चर्चा ही नहीं हुई है। जो स्क्रिप्ट मेरे पास वो आदित्य रॉय कपूर के लिए नहीं लिखी जा रही है। मैं खुद सभी चीजें का खुलासा कर दूंगा, जब वह पूरी हो जाएगी।'
मोहित सूरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'जहर' को डायरेक्ट कर अपना डायरेक्शनल डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद मोहित सूरी ने 'कलयुग', 'वो लम्हे', 'आवारापन', 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज', 'मर्डर 2', 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया।
