कार्तिक आर्यन अपकमिंग फिल्म में बनेंगे Munna Bhai MBBS, इस डायरेक्टर संग फिर से मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 11:51 AM IST

Kartik Aaryan New Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर से प्रोड्यूसर महावीर जैन (Mahaveer Jain) और डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा (Mrighdeep Singh Lamba) के साथ काम करने जा रहे हैं। इस बार कार्तिक आर्यन की इस फिल्म संजय दत्त (Sanjay Dutt) की इस फिल्म की तरह होने वाली है।

Kartik Aaryan New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अभी हाल ही में यानी 22 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन अपनी और भी भी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच कार्तिक आर्यन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन के हाथ कौन सा नया प्रोजेक्ट लगा है।

Kartik Aaryan New Movie

Image Source: IMDb

कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बड़ी फिल्म

एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि एक नया प्रोजेक्ट है, जिससे एक्टर का नाम जुड़ा है। Bollywood Hungama की खबर के मुताबिक मशहूर प्रोड्यूसर महावीर जैन (Mahaveer Jain) और डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा (Mrighdeep Singh Lamba) मिलकर कार्तिक को एक हाई-कॉन्सेप्ट कॉमेडी साइन करने वाले हैं। ये फिल्म बिल्कुल 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (Munna Bhai MBBS) और 'लगे रहो मुन्ना भाई' (Lage Raho Munna Bhai) की लाइन में होगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा को कार्तिक आर्यन के साथ ‘नागजिला (Naagzilla)’ पर काम करके बहुत मजा आ रहा है। इसी वजह से दोनों फिर से कार्तिक आर्यन के साथ काम करने का प्लान बना रहे हैं। अपकमिंग फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के साथ बात भी शुरू हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed