Nagzilla में डबल धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, पहली बार निभाएंगे ये किरदार

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 13, 2025, 10:09 AM IST

Kartik Aaryan Nagzilla New Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला (Nagzilla)’ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से कार्तिक आर्यन के रोल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पहली बार ये किरदार निभाने जा रहे हैं।

Kartik Aaryan Nagzilla New Update: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला (Nagzilla)’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'नागजिला' से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जो आपके दिल को खुश कर देगी। कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म में शाहरुख खान जैसा कमाल करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' से जुड़ा नया क्या अपडेट आया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है।

Kartik Aaryan Upcoming Movie

'नागजिला' में होगा कार्तिक आर्यन का ऐसा रोल

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'नागजिला' को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन डबल रोल में नजर आएंगे। एक रोल हीरो का होगा, तो वहीं दूसरा विलेन का। ये बिल्कुल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान (Jawan)’ की तरह होगा। फिल्म से जुड़े इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन पहली बार किसी फिल्म में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं।

End of Feed