Naagzilla OTT Release: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं और कार्तिक को नाग लुक में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब हो रहे हैं. मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग के काम में लगे हैं लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला पहले थिएटर में आएगी और अब मेकर्स की तरफ से ओटीटी पार्टनर का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी.
Instagram- Photo credit
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ये फिल्म
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फिल्म नागजिला (Naagzilla) के ओटीटी पार्टनर का ऐलान हो गया है. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ये फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. हाल ही में मुंबई में अमेजन प्राइम का एक इवेंट हुआ. जिसमें प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग प्रजोक्ट का ऐलान किया. इसी दौरान प्राइम वीडियो ने नागजिला के मेकर्स के साथ हुई डील का भी ऐलान किया. इस मौके पर नागजिला फिल्म की कलाकार और मेकर्स एक साथ प्राइम वीडियो के मंचपर नजर आए. नागजिला का नया पोस्टर भी शेयर किया गया. जिसमें एक इच्छाधारी नाग है और उसके सिर पर नाग अपने फन्न फैलाए मौजूद है. पोस्टर में चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन ये साफ है कि ये शख्स कार्तिक आर्यन ही हैं.
सिनेमाघरों में कब आएगी नागजिला?
कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को आने वाली है. इस फिल्म में एक ऐसी दुनिया की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें नाग नागिन मिलकर इंसानी दुनिया में रहते हैं और बड़े आराम से अपनी जिंदगी बिताते हैं लेकिन इन बीच एक बेफिक्र इच्छाधारी नाग भी होता है, जिसकी नागमणि और उसकी जान एक सत्ता के भूखे नेता के हाथ में आ जाती है और वो इसके दम पर दुनिया में तबाही लाने की प्लानिंग कर लेता है. हालात, बेकाबू होने लगते हैं तो कार्तिक आर्यन को फिर से इन पर काबू पाना होगा,
