Kartik Aaryan in Satyaprem Ki Katha: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडिया में कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए एक डांस नंबर शूट करते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जो फैंस को काफी पसंद आया है। अब इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन एक डांस वीडियो शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। शूटिंग के सेट से कार्तिक का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें एक्टर लुंगी पहने दिख रहे हैं। आइए इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
Kartik Aaryan in Satyaprem Ki Katha
लुंगी पहनकर कार्तिक आर्यन ने किया डांस
सत्यप्रेम की कथा का एक डांस नंबर कार्तिक आर्यन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस डांस नंबर में कार्तिक आर्यन जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लुंगी भी पहनी हुई है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का किरदार साउथ से रिलेटेड हो सकता है। हालांकि इसपर कोई पुष्टि नहीं की गई है। सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक और कियारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा और कार्तिक की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कार्तिक-कियारा की जबरदस्त ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री
कार्तिक टीजर में रोमांटिक डायलॉग बोलते हैं। टीजर में कार्तिक कहते हैं, "बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो. आंखें जो कभी नम ना हो और अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर आंखे मेरी नम हो। इसके बाद दोनों की लवस स्टोरी शुरू हो जाती है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
