'अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है' Bhool Bhulaiyaa 4 की रिलीज में हो रही देरी पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2026, 03:01 PM IST

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 4: कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने फिल्म के अगले पार्ट पर खुलकर बात की है।

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 4: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) फ्रेंचाइजी पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यही वजह है कि फैंस अब इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर 'भूल भुलैया 4' (Bhool Bhulaiyaa 4) को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म भूल भुलैया 4 की रिलीज में हो रही देरी पर चुप्पी तोड़ी है।

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 4

फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: AI)

इस वजह से हो रही है देरी

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अनीस बज्मी का अभी हाल में दिया इंटरव्यू है। अनीस बज्मी ने Variety India से बात करते हुए कहा कि 'भूल भुलैया 4 के साथ मेरी एक दिक्कत ये है कि हमने पहली तीन फिल्मों में सब कुछ डाल दिया। हीरो को भी मंजुलिका बना दिया, तो जाहिर है अब चौथी फिल्म के लिए एक जबरदस्त कहानी चाहिए। और हम उसकी तलाश में हैं। जिस दिन अच्छी कहानी मिल जाएगी, हम जरूर बनाएंगे। और मैं इसे डायरेक्ट करना पसंद करूंगा।' आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि फिल्म भूल भुलैया 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। लेकिन अनीस बज्मी इस इंटरव्यू ने दावे के पोल खोल दी है।

End of Feed