Kartik Aaryan-Luv Ranjan’s Next Movie: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं, जो बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कार्तिक आर्यन ने अनुराग बासु की रोमांटिक मूवी की शूटिंग को पूरा किया है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास कबीर खान की नई मूवी भी है। अब जो बड़ी खबर सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन को लव रंजन (Luv Ranjan) ने अपनी एक नई मूवी के फाइनल किया है। मेकर्स ने इस मूवी को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए तैयार हैं।
लव रंजन के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन (Pic Credit: Instagram)
लव रंजन संग नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन को आने वाले दिनों में लव रंजन के साथ काम करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी को मेकर्स 2026 में अक्टूबर के महीने से शुरू करने वाली हैं। लव रंजन काफी समय से कार्तिक आर्यन संग कम करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि दोनों ने एक शानदार आईडिया पर मुहर लगा दी है। कार्तिक आर्यन को स्क्रिप्ट पसंद आई है। (इसे भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav ने पवन सिंह को दिया खुला चैलेंज !! वीडियो में बोले 'बातों का भौकाल...')
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
कार्तिक आर्यन ने लव रंजन के साथ 'प्यार का पंचनामा' फ्रेंचाइजी और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक लव रंजन और कार्तिक आर्यन के इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। (इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर को बॉक्स ऑफिस की महारानी बनाएंगी ये 6 फिल्में, 'धुरंधर 2' का भी टूटेगा रिकॉर्ड)
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। इस मूवी में कार्तिक आर्यन के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आई थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करने में असफल रही थी।
