Shraddha Kapoor Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग के लिए भी जानी-जाती हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर को विक्की कौशल की 'महावातर' ऑफर हुई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 'ईथा' विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर पर आधारित एक महाराष्ट्रीयन डांस बायोपिक है। इस मूवी की शूटिंग जारी है।
साकेत चौधरी के डायरेक्शन में बनने जा रही श्रद्धा कपूर की फिल्म 'नागिन' की घोषणा काफी समय पहले हो गई थी। तीन-भागों वाली एक सुपरनैचुरल सीरीज को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 'धूम 4' को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। इस मूवी के लिए मेकर्स श्रद्धा कपूर को लीड रोल में कास्ट कर सकते हैं।
'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद ही श्रद्धा कपूर को लेकर मेकर्स फिल्म 'स्त्री 3' का जल्द ही निर्माण शुरू करेंगे। इस मूवी में श्रद्धा कपूर पहले से भी ज्यादा शक्तिशाली दिखाई देंगी।
वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया 2' की घोषणा भी बहुत पहले ही कर दी गई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को स्पेशल अपीयरेंस करते देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
विक्की कौशल की फिल्म 'महावातर' के निर्माताओं ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को कास्ट करने का फैसला किया है। यह मूवी धांसू कमाई कर सकती है।