Ahaan Panday-Mohit Suri Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अहान पांडे (Ahaan Panday) ने अपनी फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अहान पांडे की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे जिसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है। अहान पांडे की डेब्यू फिल्म हिट होने के बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्में ऑफर हो रही हैं। अहान पांडे की अपकमिंग फिल्मों को लेकर अब तक कई अपडेट्स भी सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच अहान पांडे का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। अहान पांडे एक बार फिर से मोहित सूरी (Mohit Suri) के साथ काम करने जा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अली अब्बास जफर संग Ahaan Panday की एक्शन-थ्रिलर में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, जानिए नाम)
मोहित सूरी-अहान पांडे फिर आए साथ
एक्टर अहान पांडे एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अहान पांडे की एक अपकमिंग फिल्म है। अहान पांडे की नई अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे मोहित सूरी की अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म में लीड निभाएंगे, जो यश राज फिल्म्स के लिए बन रही है। मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म की कहानी लिख ली थी, जो एक रोमकॉम थी जिसमें बड़ा लड़का और छोटी लड़की की कहानी थी। लेकिन वो एक्टर जिसके साथ उन्होंने प्लान किया था, उसके साथ काम नहीं बना। (ये भी पढ़ें:अली अब्बास जफर की मूवी में खूंखार अवतार में दिखेंगे Ahaan Panday, प्यार की खातिर उठाएंगे हथियार )
आदित्य चोपड़ा ने दी सलाह
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आदित्य चोपड़ा ने सुझाव दिया कि वो अहान के साथ एक और रोमकॉम बनाएं। चूंकि उनकी दूसरी फिल्म एक्शन फिल्म है जिसमें वो गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं, इसलिए प्रोड्यूसर को लगा कि दोनों की रोमांस वाली जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। 'सैयारा' की सफलता के बाद मोहित सूरी की अगली फिल्म को लेकर बहुत उम्मीदें हैं। पहले कई एक्टर्स के नाम चल रहे थे, लेकिन अब अहान को कास्ट कर लिया गया है। फिलहाल मोहित स्क्रिप्ट को अहान के हिसाब से फिर से लिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

अहान पांडे ने अपकमिंग फिल्म के लिए मोहित सूरी से मिलाया हाथ (Image Source: Ahaan Panday Instagram)
इस फिल्म नजर आएंगे अहान
अहान अभी अली अब्बास जफर की एक्शन रोमांस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे, बॉबी देओल और जिमी शेरगिल भी लीड रोल में हैं। अहान पांडे और मोहित सूरी की फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
