TMMTMTTM के फ्लॉप होते ही करण जौहर की एजेंसी DCAA से बाहर हुए कार्तिक आर्यन? दो महीने पहले ही मिलाया था हाथ

Does Kartik Aaryan Parted Ways From Karan Johar DCAA: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से खूब दिल जीता है। लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बुरी तरह फ्लॉप हुई। वहीं अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि कार्तिक और धर्मा प्रोडेक्शन्स ने फिर से अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Does Kartik Aaryan Parted Ways From Karan Johar DCAA: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। कार्तिक आर्यन ने कई बॉलीवुड फिल्मों से बड़े पर्दे पर धाक जमाने की कोशिश की है। हालांकि उनकी आखिरी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम साबित हुई। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म फ्लॉप होने से फैंस का तो दिल टूटा ही। साथ ही अब ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और धर्मा कोलाब आर्टिस्ट एजेंसी ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। इसकी वजह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतर न परफॉर्म करना बताई जा रही है।

kartik aaryan karan johar

फोटो क्रेडिट- कार्तिक आर्यन, करण जौहर इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर ने दो महीने पहले ही हाथ मिलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को धर्मा कोलाब आर्टिस्ट एजेंटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। कार्तिक आर्यन से जुड़ी इस खबर ने फैंस को निराश करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी। लेकिन अब इस मामले की सच्चाई सामने आई है। करण जौहर की टीम से जुड़े करीबी सूत्र ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उसका कहना है कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर की एजेंसी अभी भी साथ हैं और दोनों के बीच कोई दरार नहीं आई है। ऐसे में अनुमान लग रहा है कि कार्तिक आर्यन अभी भी डीसीएए के सदस्य हैं।

End of Feed