कपूर खानदान की बहुओं को नहीं थी काम करने की इजाजत! Karishma Kapoor ने उठाया सच से पर्दा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इंडियाज बेस्ट डांसर 4 में जज की कुर्सी संभालती दिख रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में जाकिर खान के शो 'आपका अपना जाकिर' में पहुंची थीं। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या कपूर परिवार की महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं थी। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने टीवी पर वापसी की है। एक्ट्रेस डांससिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में बतौर जज नजर आ रही हैं। करिश्मा के साथ शो को गीता मां और टेरेंस लुईस भी हैं । शो के प्रमोशन के लिए तीनों जाकिर खान के शो आपका अपना जाकिर में शामिल हुए थे। शो पर करिश्मा से पूछा गया कि क्या कपूर परिवार की बहुओं को शादी के बाद काम छोड़ना पड़ता था।

End of Feed