हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मारवा होकेन (Marwa Hocane) ने साथ में सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2016 में ये रोमांटिक ड्रामा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मारवा होकेन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के निर्देशक राधिका राव और विनय सपरु ने इस फिल्म के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है। डायरेक्टर्स ने कहा इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।
प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने बताया कि इस फिल्म की कास्टिंग चल रही है। हालांकि फिल्म अभी अपने शुरुआती स्टेज पर है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन का शुरू हो गया है। फिल्म में हर्षवर्धन और मारवा नहीं होंगे।
हर्षवर्धन और मारवा नहीं होंगे सीक्वल का हिस्सा
मेकर्स फिल्म की कहानी को नए कैरेक्टर के साथ दिखाएंगे। पहले फिल्म के लीड स्टार्स की कास्टिंग होगी। उसके बाद बाकी किरदार की कास्टिंग पर काम किया जाएगा। मेकर्स नए चेहरों को लॉन्च करना चाहते हैं। फिल्म का टाइटल जानम तेरी कसम हो सकता है। फिल्म की कहानी में लीड एक्ट्रेस सिंगर होगी। फिल्म की कहानी लगभग आशिकी 2 जैसी हो सकती है। अभी तक मेकर्स की तरफ से इन खबरों को कंफर्म नहीं किया गया है। हर्षवर्धन राणे के किरदार को सनम तेरी कसम में खूब पसंद किया गया था। इसके बाद एक्टर तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी के साथ हसीन दिलरुबा में नजर आए थे।
