9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में 31 साल की पीजी ट्रेनी ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस भयानक कृत्य के कारण पूरे देश में महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए। हर भारतीय कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए जघन्य अपराध की निंदा कर रहा है। आम लोगों से सेलेब्स तक पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, प्रीति जिंटा से लेकर करीना कपूर तक ने बलात्कार हत्या मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Kareena Kapoor Khan (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने परिवार के साथ मन्नत में फहराया तिरंगा, साथ में दिखीं बेटी सुहाना और पत्नी गौरी
एक्ट्रेस करीना कपूर ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 12 साल बाद वही कहानी वही विरोध लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।
करीना ने की पीड़िता के लिए न्याय की मांग
प्रीति जिंटा बोलीं- सरकार महिला सुरक्षा को दें प्राथमिकता
प्रीति जिंटा ने कोलकाता पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है,'हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। इस चुनाव में पुरुष और महिला दोनों मतदाताओं का मतदान प्रतिशत लगभग 66 प्रतिशत था, जिसमें महिला मतदाताओं के अगले चुनाव में पुरुष मतदाताओं से आगे निकलने की भविष्यवाणी की गई थी। अब समय आ गया है कि सरकार महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दे। ये दिल तोड़ देने वाली बात है कि गिरफ्तार होने पर किसी बलात्कारी का चेहरा छिपा या ढका हुआ होता है, जबकि बलात्कार और हिंसक यौन अपराध के पीड़ितों के नाम और चेहरे मीडिया में लीक हो जाते हैं। न्याय कभी त्वरित नहीं होता, सज़ा कभी कठोर नहीं होती और लोगों को कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा,'बहुत सी महिलाएं अपनी गरिमा और अपना जीवन खो देती हैं, और यह वास्तव में कभी मायने नहीं रखता, जब तक कि यह आपके साथ न हो। अब समय आ गया है कि सभी महिलाएं एक साथ खड़े हों और महिला सुरक्षा को एक राजनीतिक मुद्दा बनाएं। एक महिला होने के नाते मैं कहना चाहती हूं कि मुझे निर्भया, मौमिता और हर उस लड़की के लिए खेद है जिसके साथ गलत हुआ है। मुझे खेद है कि मैंने अतीत में आपके लिए पर्याप्त संघर्ष नहीं किया। लेकिन अब और नहीं! जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं हैं, तब तक हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं है!”
आलिया भट्ट ने लिखा, एक और क्रूर बलात्कार। ये एहसास दिलाने के लिए कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। एक और भयानक अत्याचार जो हमें याद दिलाता है कि निर्भया त्रासदी को एक दशक से ज्यादा हो गया है। लेकिन कुछ भी बदला नहीं है।
