करीना कपूर के लाल ने गुस्से में पर पैप्स को दिखाया हाथ, Jeh का वीडियो देख लोगों ने कहा-'लड़का बदमाश बनेगा...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2024, 01:59 PM IST

Kareena Kapoor Son Jeh Angry on Paparazzi Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के छोटे बेटे जेह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेह पैप्स पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट करते हुए नजर आए।

Jeh Angry on Paparazzi Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म 'सिंघम अगेन' से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। करीना कपूर अपनी इस अपकमिंग फिल्म अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। अब इन सब के बाद करीना कपूर का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग करीना कपूर की नहीं बल्कि उनके छोटे बेटे जेह को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Kareena Kapoor Son Jeh Angry on Paparazzi Video

Instagram

पैप्स पर गुस्सा हुए जेह

करीना कपूर अक्सर अपने परिवार के साथ स्पॉट होती रहती हैं। अभी हाल में करीना कपूर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर के साथ-साथ उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में सबका ध्यान जेह ने अपनी तरफ खींच लिया। जेह नैनी के साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं, इसी दौरान पैप्स को देखने के बाद छोटे नवाब ने ऐसा रिएक्शन दिया की वो पैप्स पर गुस्सा हो गए। इतना ही नहीं जेह इस वीडियो में गुस्से में हाथ भी उठाते नजर आए। जेह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दिए।

End of Feed