सैफ अली खान पर हुए हमले से बुरी तरह हिल गई हैं पत्नी करीना कपूर, इंस्टाग्राम पर लगाई सुरक्षा की गुहार

Kareena Kapoor 1st post after attack on saif: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले के बाद से ही करीना कपूर परेशान नजर आ रही है। दोपहर को करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सैफ से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। करीना ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से परिवार की निजता की इज्जत करने को कहा है और पटौदी परिवार को वक्त देने की गुहार लगाई है।

Kareena Kapoor 1st post after attack on saif: करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) पर हुए हमले का जिक्र करते हुए, परिवार का हाल बयां किया है। करीना कपूर ने मीडिया और पैपराजी से भी गुजारिश की है। करीना कपूर ने लिखा है कि वह अभी इन सभी चीजों से उभर रही हैं जिसमें अभी समय लगेगा। आइए बताते हैं करीना कपूर ने क्या कहा

Kareena Kapoor Request to Fans for Privacy

सैफ अली खान( Saif Ali Khan) पर हुए हमले के बाद से ही करीना कपूर परेशान नजर आ रही है। वह आज सुबह से ही घर और अस्पताल के चक्कर काट रही है। करीना ने अब जाकर फैंस को बताया है कि सभी परिवार वाले कैसे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा- यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है, और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानता और विनम्रता सेअनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी लगातार फैल रही अफवाहों और कवरेज से दूर रहें।

End of Feed