करीना-कृति-तब्बू की जोड़ी लौट रही है वापिस, रिया कपूर ने क्रू 2 के लिए कसी कमर

Crew 2 will Happens Soon: फैंस की फेवरेट फिल्म क्रू अपना पार्ट 2 लेकर लौट रही है। करीना-कृति और तब्बू की ये जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलने वाली है। क्रू 2 के लिए एकता कपूर ने अपनी कमर कस ली है। आइए आपको बताते हैं फिल्म पर क्या अपडेट आई है।

Crew 2 will Happens Soon: करीना कपूर-तब्बू ( Tabu) और कृति सेनन ( Kriti Sanon) की मूवी क्रू ने फैंस के दिलों को छलनी कर दिया था। उनकी ये मूवी हिट साबित हुई थी। साथ ही तीनों बोल्ड हसीनाओं की इस जोड़ी ने सबके छक्के छुड़ा दिए थे। रिया कपूर और एकता कपूर निर्मित इस फिल्म को लोगों से सरहाना मिली थी। अब क्रू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनने की तैयारी हो रही है। निर्माता इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम करने जा रहे हैं। जिसके लिए करीना कपूर( Kareena Kapoor) से बात कर ली गई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट

Crew 2 will Happens Soon

Image Source: Crew Clips

पिंकवीला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार क्रू( Crew) की सफलता के बाद एकता-रिया कपूर इसका पार्ट 2 बनाना चाहते हैं। फिल्म क्रू की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएँ तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की ओरिजिनल तिकड़ी में से करीना कपूर( Kareena Kapoor) ने क्रू 2( Crew 2) में दिलचस्पी दिखाई है और वह फिल्म साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट सुनना चाहती हैं। टीम फिलहाल शुरुआती तैयारी में जुटी है और सभी इस फ्रैंचाइज़ी को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं।

End of Feed