करीना कपूर के लाडले जेह ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति, एक्ट्रेस ने सुनाया कपूर खानदान का किस्सा

Kareena Kapoor on Ganesh Chaturthi : बॉलीवुड इंडस्ट्री में गणेश चतुर्थी के जश्न की तस्वीरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। करीना कपूर ने अपने बच्चों की झलक दिखाते हुए गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। करीना के छोटे बेटे जेह ने इस बार गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है।

Kareena Kapoor on Ganesh Chaturthi: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी( Ganesh Chaturthi 2025) धूमधाम से मनाई जा रही है। गणपति बप्पा के आगमन पर पूरा देश खुशी से झूमता दिखाई दे रहा है। मुंबई में तो इस दिन का जश्न देखने लायक होता है। दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार्स गणेश चतुर्थी को पूरे जोश के साथ मनाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने घर की झलक दिखाई जिसमें उनके छोटे बेटे जेह गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं। करीना कपूर ने यह भी बताया कि वह कैसे बचपन में गणेश उत्सव में नाचती थी।

Kareena Kapoor on Ganesh Chaturthi

Image Source: Kareena Kapoor Instagram

करीना कपूर( Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जेह अली खान की क्यूट सी फोटो शेयर की है। इस क्यूट फोटो में जेह के सामने मिट्टी के बने हुए गणपती बप्पा रखे हुए हैं और उनपर सिंदूर चढ़ाया हुआ है। जेह हाथ जोड़कर गणपती बप्पा की पूजा कर रहे है। यह फोटो काफी क्यूट है, गणपति बप्पा की मूर्ति देखकर लग रहा है कि इसे जेह ने बनाया होगा। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है -"मुझे याद है, बचपन में आरके परिवार के गणपति हमेशा खास होते थे, ठीक वैसे ही जैसे हम सभी त्योहार मनाते थे...अब, मेरे बच्चे भी इसका बेसब्री से इंतज़ार करते हैं...गणपति बप्पा मोरया! हम सभी पर हमेशा प्यार और शांति बनी रहे हम सबकी तरफ से।

End of Feed