बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि वो बहुत स्ट्रिक्ट मदर होंगी लेकिन तैमूर और जेह की आदतों को ठीक करने के मामले में वो एक आम मां से अलग नहीं हैं। करीना कपूर खान ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि हर मां की तरह वो भी इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उनके बच्चे वेबजह मोबाइल यूज ना करें क्योंकि इससे उनकी आदतें बिगड़ सकती हैं। चाहें तैमूर और जेह जिद करते रहे लेकिन एक वक्त के बाद उन्हें किसी भी हालत में मोबाइल नहीं मिलता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: नहीं टलेगी King की रिलीज डेट, Shah Rukh Khan ने लगाई मुहर
"तैमूर-जेह के हाथ से फोन छीनना...", Kareena Kapoor Khan हैं स्ट्रिक्ट मॉम
बच्चों के स्क्रीन टाइम का पूरा ख्याल रखती हैं Kareena Kapoor Khan
करीना कपूर खान ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया है कि वो किसी भी हालत में तैमूर और जेह के बहुत ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप यूज नहीं करने देती हैं। करीना के अनुसार, "मेरे दोनों बच्चों के ये इजाजत नहीं है कि वो जितना चाहें उतना फोन यूज करें। मैं पूरी नजर रखती हूं। तैमूर की नैनी के पास फोन है, जिसे वो अपना समझता है लेकिन मैंने उसे साफ कह रखा है कि ये तुम्हारा फोन नहीं है। मैं डिजिटल थिंग्स को लेकर बहुत ही हाइपर हूं। वो मुझे बोलता है कि मेरे और सैफ के पास भी तो फोन है लेकिन फिर भी मैं उसका पूरा ध्यान रखती हूं कि उसे फोन यूज करने की लत ना लग जाए। जब वो गेम भी खेल रहा होता है और वक्त बहुत ज्यादा हो जाता है तो मैं फोन छीन लेती हूं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: 'पति-पत्नी और पंगा 2' के लिए कंफर्म हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya, सालों बाद होगी TV पर वापसी
कभी-कभी Saif Ali Khan करते हैं खिलाफत
करीना कपूर खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कभी-कभी सैफ मियां बोलते हैं कि वो ज्यादा ही स्ट्रिक्ट हो रही हैं लेकिन वो उनकी भी नहीं मानती हैं। करीना ने आगे बताया, "सैफ कभी-कभी बोलते हैं कि मैं कुछ ज्यादा ही हाइपर हो रही हूं और मुझे इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन इस मामले में मैं उनकी भी नहीं सुनती हूं। मेरी और सैफ की इस बात पर लड़ाई हो जाती है।"
