Ravi Kishan की फैन बनीं Kareena Kapoor Khan, बेबो ने कमेंट में कह दी दिल की बात

Kareena Kapoor Khan Comment: बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स रवि किशन के फैन बन गए हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर खान का नाम जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने खुद को रवि किशन का फैन बताया है।

Kareena Kapoor Khan Comment: स्टार एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) अपने अंदाज से सभी को अपना फैन बना लेते हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स रवि किशन के फैन हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक कमेंट किया है, जिससे ये साफ हो गया है कि वो भी रवि किशन की फैन बन गई हैं। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'जल्द आ रहे है...' Amar Kaushik ने Bhediya 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट)

ravi kishan

करीना कपूर ने किया मजेदार कमेंट (pic credit-pti/instagram)

करीना कपूर ने किया मजेदार कमेंट

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण' शो के नए एपिसोड की कुछ झलकियां शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह एपिसोड हंसी और मस्ती से भरपूर है 'कॉफी विद करण' सीजन 9 का सातवां एपिसोड अब जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर स्ट्रीम हो रहा है।' इस पोस्ट पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मजेदार कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'रवि किशन की फैन हूं भाई।' करीना कपूर खान के एक कमेंट ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। सभी लोग अब इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शो के दौरान रवि किशन ने अक्षय कुमार को अपना वायरल डांस स्टेप भी सिखाया है।

करीना कपूर ने किया मजेदार कमेंट (pic credit-instagram)

रवि किशन ने किया खुलासा

एक्टर रवि किशन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ये खुलासा किया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग करें। एक्टर ने कहा, 'मेरे पिता पुजारी थे और उनका दूध का कारोबार था। वह चाहते थे कि मैं उनके साथ कारोबार में हाथ बंटाऊं या सरकारी नौकरी करूं। लेकिन मैं थिएटर करता था। एक बार रामलीला में किरदार निभाते हुए मैंने साड़ी पहनी थी। जब मेरे पिता ने वह कार्यक्रम देखा तो उन्होंने चमड़े की बेल्ट से मुझे बहुत बुरी तरह पीटा। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम महिला डांसर बनना चाहते हो?' उस समय यानी 90 के दशक में सिनेमा को सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था। मैंने उनसे कहा, 'नहीं पापा।' इसके बाद मां ने मुझे वहां से भागने में मदद की, क्योंकि उन्हें लगता था कि मैंने परिवार की इज्जत खराब कर दी है और वह मुझे मार डालना चाहते थे।'

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed