'एक बार हाथ लगाने दो'- फैन की गुजारिश पर Kareena Kapoor ने किया सीधा इग्नोर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated May 7, 2023, 06:20 PM IST

Kareena Kapoor Ignore Handshake with Underprivileged Fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस हाथ जोड़कर पैप्स और वहां मौजूद अन्य लोगों का अभिवादन करने के लिए आती दिख रही हैं। तभी वीडियो में एक फैन उन्हें बार-बार छूने की गुजारिश करती नजर आती है।

Kareena Kapoor Video: करीना कपूर और सैफ अली खान को बीती रात डिनर डेट पर जाते हुए शहर में स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना कपूर अपनी एक अंडरप्रिविलेज्ड फैन से टकरा गईं। जो कि करीना को छूना चाहती थी, हालांकि जब उसने एक्ट्रेस से अनुरोध किया, तो अभिनेत्री काफी विनम्र थी। करीना, उसे देखकर मुस्कुराईं और उसका अभिवादन भी किया। इसी वाकिए का एक वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Kareena kapoor

दरअसल फैन इस वीडियो में करीना कपूर से हाथ मिलाने की गुजारिश कर रही है। करीना हाथ जोड़कर पैप्स और वहां मौजूद अन्य लोगों का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़ीं, जब एक फैन ने उन्हें छूने देने के लिए कहा तो वह बहुत सहज नहीं थीं। जबकि सिक्योरिटी ने उसे बार-बार मना किया, उसने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से पहले तक हाथ मिलाने की अपील की। जबकि करीना ने हाथ नहीं मिलाया, हालांकि वो यह देखने के लिए पीछे मुड़ी कि फैन ठीक है या नहीं और उसको बाय-बाय कहा।

End of Feed