Malaika Arora Father Suicide:मुश्किल समय में बेस्टफ्रेंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी है करीना कपूर, लिया ये बड़ा फैसला

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस मुश्किल समय सितारे मलाइका के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। करीना कपूर इस समय अपनी बेस्टफ्रेंड मलाइका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी वर्क कमिटमेंट्स को भी पोस्टपोन कर दिया है।

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) ने 11 सितंबर को अपनी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पिता की मौत से मलाइका पूरी तरह से टूट चुकी हैं। एक्ट्रेस के परिवार को सांत्वन देने के लिए करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अरबाज खान, सोहेल खान समेत तमाम सितारे शामिल पहुंचे थे। आज एक्ट्रेस के पिता का अंतिम संस्कार होगा। अनिल मेहता के अंतिम दर्शन करने के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। करीना इस मुश्किल समय अपनी दोस्त मलाइका के साथ हर पल खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने अपने वर्क कमिटमेंट को भी पोस्टपोन कर दिया है। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide Case: ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर ने निभाया अपना फर्ज, चट्टान बनकर खड़े रहे मलाइका के साथ

malaika

Malaika and Kareena (credit Pic: Instagram)

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, करीना ने अपना प्रमोशनल इवेंट कैंसिल कर दिया क्योंकि उनकी बेस्टफ्रेंड मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। करीना को मुंबई के Lido Cinemas के एक इवेंट में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होना था।

End of Feed