Malaika Arora's Father Suicide Case: 11 सितंबर की सुबह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित घर की छत से कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मुंबई पुलिस अभी भी यह जांच करने में लगी है कि अनिल अरोड़ा ने सच में सुसाइड किया है या फिर कोई ओर एंगल भी निकलकर सामने आ सकता है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद मौके पर सबसे पहले अरबाज खान पहुंचे थे। इसके बाद मलाइका अरोड़ा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मौके पर पहुंचीं।
अर्जुन कपूर देर रात तक मलाइका अरोड़ा के साथ मजबूती से खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने बीती रात एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को घर ड्रॉप किया। ऐसे में मलाइका अरोड़ा के साथ मजबूती से खड़े होने के लिए लोगों ने अर्जुन कपूर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'आज अर्जुन कपूर ने दिल जीत लिया है।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने साल 2018 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मलाइका और अर्जुन अभी भी साथ में हैं। जब मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदखुशी की, तब वो पुणे में थीं। पिता की मौत की खबर सुनकर मलाइका अरोड़ा पुणे से तुरंत मुंबई के लिए रावना हो गई थीं। इस दौरान अनन्या पांडे, करीना कपूर, सैफ अली खान, सलमान खान की फैमिली और करिश्मा कपूर सहित कई सेलेब्स मौके पर पहुंचे थे।
