बॉलीवुड

Malaika Arora Father Funeral: मलाइका के पापा की मौत पर पड़ोसियों ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- 'बेटी के साथ उनका रिश्ता..'

Malaika Arora Father Neighbour talk about Anil Mehta: बातचीत के दौरान अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि अनिल बहुत खुशमिजाज और अच्छे इंसान थे। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान( Arhaan Khan) भी कुछ समय के लिए यहीं रहे थे। अनिल छठी मंजिल पर रहते थे।

Image

Malaika Arora Father Neighbour talk about Anil Mehta

Malaika Arora Father Neighbour talk about Anil Mehta: मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा( Amrita Arora) के पिता अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कल बुधवार को अनिल मेहता का निधन हो गया। अचानक उनकी मौत की खबर से हर जगह मातम पसरा हुआ है। कल से ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में उदासी छाई हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल मेहता ने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब अनिल मेहता के पड़ोसियों ने अपना बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि अनिल बहुत खुशमिजाज और अच्छे इंसान थे। वह दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। महिला ने आगे कहा- मलाइका और अनिल अरोड़ा के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। वे अक्सर साथ में पार्टी करते थे। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान( Arhaan Khan) भी कुछ समय के लिए यहीं रहे थे। अनिल अरोड़ा छठी मंजिल पर रहते थे। तलाक के बावजूद पत्नी जॉयस के साथ उनके अच्छे संबंध थे।

कुछ दिन पहले सेहत नहीं थी ठीक

पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया की कुछ दिन पहले, हमारे पड़ोसी के घर में लीकेज की समस्या थी। अनिल खुद इसे देखने आया था। वह एक खुशमिजाज व्यक्ति था, जो अक्सर चुटकुले सुनाता था। जब मैं कुछ दिन पहले उससे मिली तो वह बहुत लो लग रहा था जैसे उसके अंदर एनर्जी नहीं है । आमतौर पर, अनिल हमेशा खुश रहता था और सभी के साथ घुलमिल जाता था। इस बार वह लग रहा था कि जैसे उनकी ऊर्जा खत्म हो गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article