बॉलीवुड

Malaika Arora के पिता के शरीर पर थे चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Malaika Arora father post-mortem report: बॉलीवुड अभिनेत्रो मलाइका अरोड़ा के पिता का कल निधन हो गया। बता दें कि घर की छठी मंजिल से छलांग लगाकर अभिनेत्री ने पिता ने आत्महत्या कर ली है। अब आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Malaika Arora

Malaika Arora father post-mortem report: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जी हाँ! बता दें कि कल 11 सितंबर को सुबह 9 बजे अभिनेत्री ने पिता ने बांद्रा वाले घर की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि अनिल मेहता (Anil Mehta) ने आत्महत्या से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा से बात की थी और उन्हें बताया था कि वह बीमार हैं और बहुत परेशान हैं। हालांकि बॉडी के पोस्टमार्टम के बाद अभिनेत्री के पिता की मौत की असली वजह सामने आ गई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता के निधन के तुरंत बाद ही मुंबई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बॉडी को जल्द से जल्द से पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया गया। रात के करीब 8 बजे अनिल मेहता का पोस्टमार्टम किया गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक खबर समाने आ रही है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल की मौत "शरीर पर बहुत सारीं चोट लगने की वजह से हुई है।" हालांकि अभी और डिटेल्स आना बाकी है।

इस बीच आपको बता दें कि कल मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर पिता के निधन के बारे में सभी को बताया साथ ही मीडिया से एक खास गुजारिश भी की। अभिनेत्री ने लिखा "प्यारे पापा के निधन सेहमारा पूरा परिवार शोक में डूब गया है। हम मीडिया से गुजारिश करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।" आपको यह भी बता दें कि आज ही मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article