Karan-Deepika movie on hold: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। रणवीर-दीपिका ने जब से फैंस को बताया है कि दोनों जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं, तब से लगातार फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। दीपवीर के इंडस्ट्री फ्रेंड्स भी इस ऐलान से काफी खुश हैं। निर्माता करण जौहर ने भी दीपिका-रणवीर के प्रेग्नेंट होने पर खुशी जताई है लेकिन दीपवीर के इस फैसले से उनकी अपकमिंग फिल्म थोड़े समय के लिए ठंडे बस्ते में चली गई है।
असल में करण जौहर और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही एक मूवी साथ में करने वाले थे, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत होने वाला था। हालांकि दीपिका के ऐलान के बाद करण जौहर ने फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी को थोड़े समय के लिए रोकेंगे और जब दीपिका पादुकोण डिलीवरी करने के बाद दोबारा काम करने के लिए तैयार हो जाएंगी तब वो इस मूवी को शुरू करेंगे।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने टाइम्स नाउ को जानकारी दी है, 'करण जौहर चाहते हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उनकी अगली मूवी में काम करें। दीपिका पादुकोण को भी मूवी का विषय काफी पसंद है। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी की वजह से थोड़े समय के लिए फिल्मों से दूर रहेंगी, जिस कारण उन्होंने करण से कहा है कि उन्हें इंतजार करने की जरूरत नहीं है। वो अपनी मूवी किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ बना सकते हैं। हालांकि करण ने उनसे कहा है कि जब तक वो दोबारा फिल्म करने के लिए रेडी नहीं हो जाती हैं, वो इंतजार करेंगे। इस मूवी को करण-दीपिका दोनों साथ में मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।'
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
