Dhadak 2: मरने और लड़ने में से एक को चुनना...... जारी हुई धड़क 2 की रिलीज डेट, सिद्धांत के कलेजे से चिपकी नजर आई तृप्ति डिमरी

Dhadak 2 Poster: अपने प्यार को दुनिया वालों की बुरी नजर से बचाने के लिए लौट आई है आशिकों की जोड़ी। तृप्ति डिमरी को कलेजे से लगाए हुए सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का ये पोस्टर एकदम धांसू है। पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा है।

Dhadak 2 Poster: सिद्धांत चतुर्वेदी( Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) की मोस्ट अवेटेड मूवी धड़क 2( Dhadak 2) की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) ने धड़क 2 के 2 पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी है। इन पोस्टर्स में सिद्धांत और तृप्ति डिमरी का अलग ही रूप नजर आ रहा है। पोस्टर पर फैंस भी तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज हो रही है धड़क 2 ।

Dhadak 2 Poster

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी( Tripti डिमर) पहली बार एक साथ धड़क 2 में नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी ने पहले ही चर्चा बटौर रखी थी अब फिल्म की रिलीज डेट आते ही फैंस की बेताबी और बढ़ गई। आज फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धड़क 2 की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। निर्माता ने बताया है कि फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है।

End of Feed