फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म मेकर को सेलेब्स से लेकर फैंस तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। निर्देशक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। निर्माता- निर्देशक ने अपने जन्मदिन की पार्टी की रखी थी। इस पार्टी में काजोल,फराह खान, अनिल कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। फिल्ममेकर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। करण ने अपने बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा दिया है।
Karan Johar (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Karan Johar को हल्के में लेते हैं ये बॉलीवुड स्टार, जमाने के सामने कई बार दिखा चुके हैं ठेंगा
करण ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। निर्माता ने अपने अपकमिंग ड्राफ्ट के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में करण ने नोटबुक पकड़ी हुई है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन खुद करण करेंगे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। करण ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, गेट, सेट, गो।
अपकमिंग प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे करण
करण ज्यादातर फिल्म में बतौर निर्माता जुड़ते हैं। निर्माता ने 9 साल बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा करण के कई प्रोजेक्ट हैं जिसमें वो बतौर निर्माता जुड़े हुए हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही का करण ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा करण की अपकमिंग फिल्म सनी सिंह की तुलसी कुमारी भी पाइपलाइन में हैं।
