फिल्म मेकर करण जौहर का आज जन्मदिन है। निर्माता-निर्देशक को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। निर्माता की कई बार सेलिब्रिटीज भी मजाक उड़ा चुके हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है। कई सितारों ने निर्माता का उनके शो कॉफी विद करण में खूब मजाक बनाया था। आइए इन सेलिब्रिटी के बारे में जानते हैं।
कंगना रनौत और करण के बीच में छत्तीस का आंकड़ा है। कंगना करण पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
रणवीर सिंह ने कई बार करण के शो की धज्जियां उड़ाई है। एक्टर ने उन पर स्टार किड्स का पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
सलमान खान ने करण को ताना मारते हुए कहा था कि मैंने तुम्हारे करियर की शुरुआत में कुछ कुछ होता है में काम किया था। इसके बावजूद तुमने मेरे साथ कोई फिल्म नहीं की।
करण ने आमिर से अपने शो में पूछा था कि आपको इंडस्ट्री में ऐसी क्या चीज है जो पसंद नहीं है। एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था, आपका शो।
समांथा रुथ प्रभु ने करण का उनके शो में मुंह बंद करा दिया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने करण पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से इंडस्ट्री में कई लोगों की शादी टूटी है।
अक्षय कुमार ने करण के शो में उनकी बोलती बंद करा दी थी। एक्टर ने मजाक-मजाक में उन्हें कई बातें कह दी थी।
शाहरुख खान अपने ह्यूमर की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक्टर मजाक -मजाक में कई बार करण की बोलती बंद करवा चुके हैं।