बॉलीवुड

Natasa Stankovic: तलाक के रूमर्स के बीच हैंडसम हंक के साथ नजर आईं नताशा, यूजर्स बोले- 'नया बकरा भी मिल गया'

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस बीच अब नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी हैंडसम हंक के साथ नजर आ रही हैं और यूजर्स उनको लेकर सवाल कर रहे हैं।

Image

Natasa Stankovic divorce rumours

मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनके और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर तलाक के रूमर्स की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है कि एक्ट्रेस और खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का तलाक हो गया है। इस बीच अब नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी हैंडसम हंक के साथ नजर आ रही हैं और यूजर्स उनको लेकर सवाल कर रहे हैं।

विरल भयानी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नताशा के साथ एक लंबा शख्स नजर आ रहा है। इस वीडियो में नताशा व्हाइट शॉर्ट और पिंक कलर की शर्ट में काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं वो हैंडसम हंक इस वीडियो में ग्रे शर्ट और नीली डेनिम जींस में नजर आ रहा है। बता दें ये शख्स और कोई नहीं दिशा पाटनी के फिटनेस ट्रेलन एलेक्जेंडर एलिक हैं, जो नताशा के दोस्त हैं।

यूर्जस कर रहे कमेंट की बारिश

नताशा के डिवॉर्स की अफवाह के बीच एलिक को देख यूजर्स हैरान हो गए हैं और कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस वीडियो में एक यूजर ने कहा-नया बकरा भी मिल गया। वहीं दूसरे ने कहा-पहले अली और अब हार्दिक कितना आसान होता है यार इन लोगो के झूठ। तीसरे ने कहा नया भी मिल गया।

शादी से पहले हुईं थी प्रेग्नेंट

नताशा और हार्दिक पंड्या की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। क्रिकेटर ने उन्हें क्रूज पर फिल्मी अंदाज में प्रप्रोज किया था। उसके बाद ही, नताशा के प्रेग्नेंट की खबर आई और नताशा स्टंकोविक का नाम शादी से पहले मां बनने के लिस्ट में शामिल हो गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article