बॉलीवुड

मशहूर निर्देशक Sikander Bharti का हुआ निधन, 60 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sikander Bharti Death: मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन हो गया है। निर्देशक के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निर्देशक ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने अक्षय कुमार, गोविंदा, शाहरुख खान समते कई बड़े सितारों संग काम किया है।

Image

Sikander Bharti (credit Pic: instagram)

Sikander Bharti Death: मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन हो गया। निर्देशक ने 60 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया। इस खबर सुनने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निर्देशक का आज 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। निर्देशक के अंतिम संस्कार में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। सेलेब्स ने नम आंखों से निर्देशक को विदाई दी। उनके मौत का कारण पता नहीं चला है।

कई हिट फिल्में दे चुके हैं सिकंदर

सिंकदर भारती ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने घर का चिराग, भाई-भाई, सैनिक सिर उठा के जियो, दंडनायक, रंगीला राजा, पुलिस वाला और दो फंटूश जैसी फिल्में दी हैं। निर्देशक ने शाहरुख ,अक्षय कुमार, गोविंदा, राजेश खन्ना समेत कई बड़ी हस्तियों संग काम किया है। निर्देशक के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चें सिपिका, युविका और सुकुरांत हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

निर्देशक का हर एक्टर के साथ अच्छा बॉन्ड था। वह हर प्रोजेक्ट को शिद्दत से करते थे बिना इस बात की चिंता किए हुए कि फिल्म फ्लॉप होगी या हिट। उनका विवादों से कभी कोई नाता नहीं रहा। निर्देशक अपने काम से मतलब रखते थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article