Karan Johar Post: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपनी मूवी होमबाउंड पर विवादित बयान दे दिया था। इसे लेकर करण जौहर को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। इस बीच करण जौहर ने सफाई दे दी है। करण जौहर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- karan johar instagram
करण जौहर ने कही ये बात
ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की होमबाउंड को ऑस्कर 2026 में सर्वश्रेष्ठ अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। करण जौहर ने फिल्म होमबाउंड की फेलियर को लेकर कहा, 'मैंने 'होमबाउंड' बनाई, जिसे दुनिया भर में क्रिटिक्स ने सराहा, लेकिन मैं ये नहीं कह सकता कि मैं फ्यूचर में ऐसे फैसले लूंगा या नहीं। मुझे दुख होगा, लेकिन मैंने इस डील को एक वजह से चुना है - डेवलपमेंट, डेवलपमेंट प्रॉफिट से आता है, और प्रॉफिट, प्रॉफिट से आता है। मैं हमेशा क्रिएटिव रहूंगा, लेकिन कमर्शियल होना भी जरूरी है।' इस मामले पर अब करण जौहर ने सफाई देते हुए एक स्टोरी लगाई है। करण ने लिखा, 'मैं अपने दोस्तों और मीडिया से विनम्र अनुरोध करता हूं कि मेरी फिल्म 'होमबाउंड' पर की गई टिप्पणियों को गलत न समझा जाए या गलत तरीके से पेश न किया जाए। यह फिल्मों के बिजनेस पर एक नॉर्मल चर्चा थी। मैं 'होमबाउंड' पर हमेशा बेहद गर्व महसूस करता हूं और करता रहूंगा। हम इस फिल्म को वर्ल्ड लेवल पर बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
Pic credit- karan johar instagram
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई होमबाउंड
बताते चलें कि 'होमबाउंड' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई और इसकी कमाई बेहद निराश करने वाली रही है, हालांकि इसे वर्ल्ड लेवल पर काफी सराहा गया है। फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था, लेकिन दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही। इसके कलेक्शन में पहले दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का ही इजाफा हुआ और वीकेंड पर भी खास उछाल देखने को नहीं मिला।
