Karan forgive Ayan after Brahmastra 2 fall out: बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता करण जौहर ने कुछ वक्त पहले इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र प्रोड्यूस करने का फैसला किया था, जिसे बनने में 5 सालों से भी ज्यादा का वक्त लग गया। इन 5 सालों में ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म में कई सारे बदलाव किए क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि इन बदलावों से दर्शक खुश होंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र जब बॉक्स ऑफिस पर आई तो इसे दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन ये ब्लॉकबस्टर का खिताब न पा सकी। इसके बाद करण जौहर और अयान मुखर्जी में अनबन हो गई थी। इन दोनों के बीच लड़ाई इस कदर आगे बढ़ गई कि अयान मुखर्जी ने कुछ वक्त पहले ब्रह्मास्त्र 2 का ऐलान बिना करण जौहर के ही कर डाला। अयान मुखर्जी के इस कदम से लोगों को ऐसा लगा कि अब ये दोनों दोबारा कभी दोस्त नहीं बन पाएंगे लेकिन वो कहते हैं न कि इंडस्ट्री में कोई भी परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।
ताजा रिपोर्ट की मानें तो अयान मुखर्जी हाल ही में करण जौहर के ऑफिस गए थे, जहां दोनों के बीच काफी सारी बातें हुई हैं। करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच हुई ये मुलाकात इशारा कर रही है कि दोनों के बीच की दूरियां मिट चुकी हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि करण जौहर और अयान मुखर्जी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं।
क्या करण जौहर के बैनर तले ही बनेगी ब्रह्मास्त्र 2?
करण जौहर और अयान मुखर्जी की इस मुलाकात से यह साफ नहीं है कि ब्रह्मास्त्र 2 का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत ही होगा या फिर अयान मुखर्जी इसे नए निर्माता के साथ बनाएंगे। बता दें कि ब्रह्मास्त्र 2 के साथ ऋतिक रोशन से लेकर यश समेत कई लोगों के नाम जुड़ चुके हैं लेकिन मेकर्स ने किसी के नाम पर भी आधिकार मुहर नहीं लगाई है।
