Karan Johar quits Twitter: करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब हैं। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। करण ने अब ट्विटर को गुडबाय कह दिया है। करण ने खुद ट्विटर (Karan Johar Twitter account) पर इसकी घोषणा की है। दरअसल फिल्म मेकर और डायरेक्टर ने ट्विटर पर निगेटिविटी से परेशान होकर ये फैसला लिया है। हालांकि, वह कुछ दिन के लिए जा रहे हैं या फिर हमेशा के लिए ट्विटर को अलविदा कह रहे हैं इसका खुलासा अभी उन्होंने नहीं किया है।
Karan Johar
करण जौहर (Karan Johar) ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'ज्यादा पॉजीटिव एनर्जी के लिए जगह बनाने की तरफ पहला कदम। गुड बाय ट्विटर।' सोशल मीडिया पर करण जौहर के इस ट्वीट के बाद मिले-जुले कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं, विवादित एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने करण के इस फैसले पर लिखा, 'डियर करण, आपने अपना फोन नंबर भी बदल दिया है। अब आप ट्विटर भी छोड़ रहे हैं। आप भविष्य में अपने फिल्मों की असली रिपोर्ट कैसे देंगे? ये सही नहीं किया भाई!'
Karan Johar Tweet
Dear Karan, You have changed your phone number also. And now you are leaving #Twitter also. So how will I give you… t.co/aBnmbONyd5
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ये कमेंट्स
करण जौहर के ट्विटर छोड़ने के बाद यूजर्स कई तरफ के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस इससे निराश हैं। वहीं, कुछ इस बहाने उनके शो कॉफी विद करण पर भी निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'देश के लिए सर पूरे इंडिया में सुख शांति चाहते हो तो कॉफी विद करण वाला कचरा भी इंटरनेट से हटा दो।' दूसरे एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान के अलावा आपको कोई भी मिस नहीं करेगा।' गौरतलब है कि करण जौहर नेपोटिज्म के मुद्दे के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इस कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें अक्सर इस मुद्दे पर ट्रोल किया करते थे।
@karanjohar @jackey746 सर पूरे इंडिया में सुख शांति चाहते हो तो "कॉफी विद करण" वाला कचरा भी इंटरनेट से हटा दो 😊 undefined
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
@karanjohar Nobody is going to miss you except @iamsrk t.co/M88oeDvNd0
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। इसके अलावा करण जौहर पहली बार एक एक्शन फिल्म भी डायरेक्ट करेंगे।
