'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। इस शो को देखना फैंस बहुत पसंद करते हैं, लेकिन सभी के मन में हमेशा ये सवाल आता है कि ये शो स्क्रिप्टेड है क्या? इस शो को दौरान पूछे जा रहे सवाल पहले से दिए जाते हैं क्या? ऑडिशंस को सवाल पहले से दिए जाते हैं कि क्या पूछना है? हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर वो कपिल शर्मा के शो के बारे में बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।
Kapil Sharma show
हाल ही में सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के एक्टर सौरव गुर्जर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसपर वो कपिल शर्मा शो के ऊपर कई आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हंसी मजाक के लिए शो में नकली कमेंट्स का यूज किया जाता हैं। हाल ही में एक यूट्यूब पॉडकास्ट में एक्टर सौरव गुर्जर ने उस विवाद के बारे में बात की जो 'द कपिल शर्मा शो' में हुआ था। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा स्टार्स के पोस्ट पर कमेंट पढ़ते हैं, वो नकली रहते हैं।
इस वीडियो में सौरव गुर्जर का कहना है कि-"मेरी और रणबीर की एक तस्वीर थी (उस फोटो में रणबीर सौरव की पीट में बैठे थे) उसके कमेंट कपिल पढ़ रहे थे। कपलि ने कमेंट पढ़ा लगता है रणबीर ने नई गाड़ी ली है 'बी एम बब्लू'। कुछ कमेंट थे जो मुझे अच्छे नहीं लगे। मुझे लेकर मेरी पर्सनालिटी को लेकर। मैंने फोटो में हर एक कमेंट चेक किए मुझे कही वो कमेंट नहीं मिला। मैंने कपिल की टीम को बोला तो फिर उनकी टीम ने कमेंट करने शुरू किए। जो बाद में कमेंट करोगे तो वो पहले तो जा नहीं सकते बाद में ही नजर आएंगे। मुझे अच्छा नहीं लगा कि आपने मेरे पर ऐसे कमेंट किए।"
