KisKiskoPyaarKaroon2 Release Date: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। काफी समय से ये चर्चा हो रही थी कि वो फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आएंगे। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ये पक्का हो गया है कि कपिल शर्मा अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसमें इस बार दोगुना फन का वादा है। कपिल शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कपिल के इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- kapil sharma instagram
कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 इस दिन होगी रिलीज
पॉपुलर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ कपिल ने बताया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी। कपिल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मजे के लिए तैयार हो जाइए किस किसको प्यार करूं 2 हंसी का धमाका 12 दिसंबर 2025 से सिनेमाघरों में। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का पोस्टर इंटरनेट पर छा गया है। इस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे है। इस फिल्म का बज देखकर तो ऐसा ही लगता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि कपिल की मूवी में मनजोत सिंह, हीरा वारीना, तृधा चौधरी, परुल गुलाटी और आयशा खान जैसे सितारे नजर आएंगे।
किस किसको प्यार करूं ने मचाया था धमाल
बताते चलें कि कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में कपिल का किरदार कई महिलाओं के बीच जिंदगी को संभालने की कोशिश करता है, हालांकि इसमें वो बार-बार फंस भी जाता है। इस मूवी में कपिल ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। मूवी को लोगों को काफी प्यार दिया था। अब सीक्वल के लिए अब्बास-मस्तान ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी लेखक अनुकल्प गोस्वामी को सौंपी है, जो पहली फिल्म में को-राइटर थे और कपिल के टीवी शो द कपिल शर्मा शो में भी उनके साथ काम कर चुके हैं। आप इस फिल्म के लिए कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
