Kantara OTT Release: घर बैठे इस दिन देख सकेंगे कांतारा, जानिए ओटीटी पर हिंदी में कब होगी रिलीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 07:16 PM IST

Kantara OTT Release: कन्नड़ फिल्म कांतारा ने 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का हिंदी वर्जन 1200 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। अब जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम होने वाली है। जानिए ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं कांतारा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • कांतारा जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।
  • कांतारा फिल्म का हिंदी वर्जन 1200 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुआ।

Kantara OTT Release Date: साउथ की फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को IMDB में भी बेहतरीन रेटिंग मिल रही है। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद कांतारा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी फिल्म बनकर उभर रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन भी रिलीज हो चुका है, जिसने पहले दिन एक करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। अब फिल्म के मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी में रिलीज करने का फैसला किया है।

Kantara OTT Release: घर बैठे इस दिन देख सकेंगे कांतारा, जानिए ओटीटी पर हिंदी में कब होगी रिलीज

कांतारा फिल्म के राइट्स को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो से बातचीत हो रही है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म चार नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसी दिन ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियन सेल्वन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पोन्नियन सेल्वन भी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। गौरतलब है कि कांतारा 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। देश के ज्यादातर स्क्रीन्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से अधिक है। फिल्म विक्रम वेधा और पोन्नियन सेल्वन के साथ रिलीज हुई है।

End of Feed