Kanika Kapoor शादी के चार साल बाद पति Gautam Hathiramani से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Kanika-Gautam Separation: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने पति गौतम हथीरमानी के साथ अपनी चार साल की शादी खत्म कर दी है।

Kanika-Gautam Separation: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस प्लेबैक सिंगर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का फैसला किया है। कनिका और गौतम ने शादी के लगभग चार साल बाद अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है। कनिका ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की भी अपील की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रिलीज किया 'मातृभूमि' का 'Teri Sexy Beauty' गाना, Chitrangada Singh का दिखा ग्लैमरस अंदाज)

Kanika Kapoor Announces Separation From Husband Gautam Hathiramani

कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी हुए अलग (Pic Credit: Instagram)

कनिका कपूर ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने की दी जानकारी

कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पति गौतम हथीरमानी से अलग होने की जानकारी शेयर की। सिंगर ने अपने बयान में बताया कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। कनिका ने लिखा, 'प्रिय दोस्तों और परिवार बहुत सोच-विचार करने के बाद मेरे पति और मैंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। साथ बिताए समय के लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें।' हालांकि कनिका ने इस पोस्ट के माध्यम से अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Malamaal Weekly 2: प्रियदर्शन और रितेश देशमुख हुए सीक्वल से बाहर, जानिए वजह)

2022 में की थी कनिका और गौतम ने शादी

कनिका कपूर ने 20 मई 2022 को लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी के साथ शादी की थी। दोनों की शादी में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। कनिका और गौतम की शादी लंदन के एक आलीशान पांच सितारा होटल में हुई थी। इसके बाद दोनों ने ऐतिहासिक विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था। अब शादी एक चार साल बाद अलग होकर कनिका और गौतम ने फैन्स को बड़ा झटका दिया है।

End of Feed