Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani पर कंगना रनौत ने मारा करण जौहर को तंज, बोलीं-250 करोड़ खर्च बनाया डेली सोप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 29, 2023, 03:43 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर की आलोचना की। एक्ट्रेस ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर अपना रिव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने रॉकी और रानी को डेली सोप बताया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) रिलीज हो गई है। इस फिल्म पर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रिव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर करण जौहर को खरी-खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस ने करण जौहर (Karan Johar) के साथ- साथ रणवीर सिंह की जमकर आलोचना की। एक्ट्रेस ने कहा, भारतीय जनता को और बेवफूक नहीं बन सकता है। उन्होंने नकली सेट और ऊपर से नकली कपड़ों से भरी खराब फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया है जो वास्तविक जीवन में भी इसी तरह के कपड़े पहनते हैं। उनरे दिल्ली जैसे गंदे घर का है। ये सब क्या बकवास है।

End of Feed