करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Ki Kahani) रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), धर्मेंद्र (Dharmendra), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) मुख्य भूमिक में हैं। फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र शबाना आजमी को किस करते हुए नजर आते हैं। इस किस को देखने के बाद फैंस हैरान हो गए। फिल्म से ज्यादा धर्मेंद्र और शबाना के किस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही हैं। यूजर्स इस सीन को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अब इस पर धर्मेंद्र ने रिएक्शन दिया है।
एक्टर ने कहा कि मैंने और शबाना ने लोगों को अपने किसिंग सीन से हैरान कर दिया है। लोगों को इस बात की उम्मीद नहीं थी इसलिए इस बात का ज्यादा प्रभाव पड़ा है। मैंने इससे पहले लाइफ इन ऐ मेट्रो में नफीसा अली को किस किया था। लोगों ने मेरे उस सीन को काफी पसंद किया था। जब हमें करण ने सुनाया था तब मैंने एक्सेप्ट नहीं किया था। फिर हमें पूरा सीन समझाया गया और मैंने इसे करने के लिए हामी भरी।
किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने दिया रिएक्शन
धर्मेंद्र ने आगे कहा कि मैं और शबाना जानते हैं कि वो किस उस सीन की डिमांड थी। उसे जबरदस्ती नहीं दिखाया है। सीन में बिछड़े हुए लवर्स लंबे समय बाद एक- दूसरे से मिलते है। मुझे और शबाना को इस सीन करने में बिल्कुल असहज महसूस नहीं हुआ है। क्योंकि हम जानते थे कि ये सीन की डिमांड है। एक्टर ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। करण ने उस सीन को बहुत अच्छे से फिल्माया है।करण ने 7 साल बाद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन किया है।
