Deepika Padukone and Ranveer Singh: फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने घर पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणवीर और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे थे। दोनों अपनी अलग-अलग कार से करण के घर पहुंचे थे। करण की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दीपिका और रणवीर गाड़ी में साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में रणवीर दीपिका के साथ गाड़ी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की बातें सुनकर दीपिका मुस्कुराने लगती है। कपल के वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रणवीर और दीपिका को किसी से मतलब नहीं है। कुछ लोगों दीपिका की खूबसूरती की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
रणवीर और दीपिका का वीडियो हुआ वायरल
करण की पार्टी में अयान मुखर्जी, मनीष मल्होत्रा और जोया अख्तर मौजूद थे। रणवीर और आलिया की फिल्म रॉकी और रानी का दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 11 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इसके अलावा प्रभास के साथ Kalki 2928 में दिखाई देंगी।
