बॉलीवुड

Ranbir- Alia: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को दिया खास सरप्राइज, फैंस बोले- पत्नी हो तो ऐसी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 29, 2023, 12:13 PM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने पति से मिलने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। रणबीर- आलिया का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस जेश्चर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (credit pic: instagram)

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डिजाइनर कुणाल कपूर के फैशन शो के शो - स्टॉपर बने थे। एक्ट्रेस का हैंडसम लुक फैंस को बेहद पसंद आया। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर की फोटो शेयर करते हुए रिएक्शन दिया। दोनों एक- दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार लुटाते हैं। रणबीर ने शो खत्म होते ही दिल्ली से मुंबई आ गए। रणबीर से मिलने के लिए आलिया एयरपोर्ट पहुंची थीं। एक्ट्रेस का ये जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

रणबीर और आलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। आलिया कार में इंतजार करते हुए दिखाई दे रही हैं।

रणबीर से मिलने एयरपोर्ट पहुंचीं आलिया

फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आलिया कितनी सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कितनी क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा, आलिया- रणबीर एक साथ अच्छे लगते हैं। आलिया के क्यूट जेश्चर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने फिल्म के सक्सेस की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणवीर, आलिया, दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी, मनीषा मल्होत्रा समेत कई स्टार्स नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article