Queen Forever Movie Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म क्वीन फॉरएवर (Queen Forever) को लेकर चल रहा कानूनी विवाद एक बार फिर चर्चा में है। साल 2014 में आई फिल्म ‘क्वीन’ (Queen) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब इसके सीक्वल को लेकर मामला अदालत तक पहुंच गया है। फिल्म के अधिकारों को लेकर प्रोडक्शन कंपनी फैंटम स्टूडियोज (Phantom Studios) ने आपत्ति जताई थी। कंपनी ने अदालत से फिल्म के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। अब इस मामले में कोर्ट आदेश दिया है। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने राहत की सास ली है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। (Image Source: IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:CJP प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बाद Ranvir Shorey को मिली धमकी, मुंबई पुलिस से की शिकायत
ये है पूरा मामला
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म क्वीन फॉरएवर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कोर्ट का अभी हाल ही में सामने आया एक फैसला है। Bar and Bench के मुताबिक, फैंटम स्टूडियोज की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि ‘क्वीन’ से जुड़े सभी बौद्धिक संपदा अधिकारों (Intellectual Property Rights) के फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार (JioStar) संयुक्त और बराबर के मालिक हैं। समझौते के मुताबिक, फिल्म से जुड़े डेरिवेटिव राइट्स भी स्पष्ट रूप से दोनों पक्षों के पास संयुक्त और बराबर रूप से हैं। इनमें फिल्म या उसके किरदारों, कहानी और अन्य तत्वों पर बेस्ड सीक्वल, प्रीक्वल, रीमेक या कोई अन्य काम बनाने का अधिकार भी शामिल है। फैंटम स्टूडियोज ने अपनी याचिका में कहा कि उसने फिल्म के किसी भी सीक्वल, रूपांतरण या उससे जुड़े दूसरे काम के लिए सहमति नहीं दी है। प्रोडक्शन हाउस ने अप्रैल 2026 से जियोस्टार को कई नोटिस भी भेजे थे। इन नोटिसों में जियोस्टार से ‘क्वीन’ का सीक्वल या इससे जुड़ा कोई अन्य कंटेंट बनाने की कथित योजनाओं पर आगे बढ़ने से रोकने और ऐसा करने से बचने के लिए कहा गया था। फैंटम स्टूडियोज का दावा है कि नोटिस भेजे जाने के बावजूद जियोस्टार ने प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और क्रिएटिविटी के लिए कब खतरा बन जाती हैं सेंसरशिप गाइडलाइन्स?
कोर्ट ने दिया ये आदेश
हाईकोर्ट में दायर अंतरिम आवेदन में फैंटम स्टूडियोज ने आदेश देने की मांग की थी कि मुकदमे पर अंतिम फैसला आने तक प्रतिवादियों को फैंटम की लिखित सहमति के बिना फिल्म का कोई सीक्वल या रूपांतरण बनाने, रिलीज करने या उसका प्रचार करने से अस्थायी रूप से रोका जाए। दूसरी ओर, जियोस्टार ने फैंटम स्टूडियोज की ओर से लगाए गए आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि नई फिल्म मूल फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ाती है। जियोस्टार का दावा है कि फैंटम स्टूडियोज को अप्रैल 2025 से ही इस प्रोजेक्ट की जानकारी थी और दोनों के बीच इस बारे में बातचीत भी हुई थी। प्रोडक्शन हाउस ने यह भी बताया कि फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने की मांग खारिज कर दी।
