Kangana Ranaut On Gangster: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में इस मूवी का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसे देख फैन्स काफी उत्साहित नजर आए। इस मूवी के रिलीज होने से पहले हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'गैंगस्टर' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म 'गैंगस्टर' (Gangster) में बड़े परदे पर उनके बोल्ड सीन्स देखने के बाद कंगना रनौत के पेरेंट्स ने किस तरह का रिएक्शन दिया था।
'गैंगस्टर' देख ऐसा था कंगना रनौत के पेरेंट्स का रिएक्शन
सिद्धार्थ आलंबायन के बात करते हुए कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' में बोल्ड सीन्स के बाद अपने माता-पिता के रिएक्शन पर चर्चा की। कंगना ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 'गैंगस्टर' देखने के बाद उनके पिता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि उनकी मां फिल्म में बोल्ड सीन्स देखकर चिंता में पड़ गई थीं। (इसे भी पढ़ें: 'Chunnari Chunnari' के रीमेक पर Sanjay Gupta ने बॉलीवुड को लगाई लताड़, बोले '2046 में क्या रीमिक्स करेंगे...?')

Kangana Ranaut-Emraan Hashmi
उन्होंने कहा, 'गैंगस्टर देखने के बाद मेरे पिता का कोई रिएक्शन नहीं आया था। मैंने आपनी मां से पूछा था कि क्या आपको कुछ भी समझ नहीं आया? मेरी फिल्म कैसी लगी?' उन्होंने कहा, 'नहीं, हमारे समाज में तुम इतनी छोटी हो, तुम अभी नाबालिग हो और उन्होंने तुमसे ऐसे सीन्स करवाए गए। इसके बाद मैंने अपनी से पूछा कि पूरी फिल्म में केवल आपको वहीं सीन्स दिखाई दिए? मेरा सचमुच दिल टूट गया था कि उन्होंने फिल्म को इस तरह से देखा।' (इसे भी पढ़ें: दूध में से मक्खी की तरह इन 6 फिल्मों से निकाल फेंके गए बॉबी देओल, हुईं ब्लॉकबस्टर रोते-रोते काटे दिन)
समाज को लेकर चिंतित थे कंगना के पेरेंट्स
कंगना रनौत ने आगे कहा कि पेरेंट्स को केवल यह चिंता सताए जा रही थी कि समाज क्या सोचेगा और उनके समुदाय के लोग किस तरह रिएक्ट करेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'वे सोच रहे थे, समाज क्या कहेगा? हमारी बेटी किस तरह की फिल्में कर रही है? इसके बाद मैंने सोच लिया था कि अब मैं अपने पेरेंट्स से फिल्मों को लेकर कोई राय नहीं मांगने वाली हूं क्योंकि उन्होंने असल में कभी फिल्में देखी ही नहीं थीं।'
