कंगना रनौत ने साधा 'मिसेज' पर निशाना, घर तोड़ने वाली फिल्में बताकर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

Kangana Ranaut Comment on Mrs. Movie: कंगना रनौत एक बार फिर से विवाद में आ गई है। अभिनेत्री ने हाल ही में मिसेज मूवी पर कॉमेंट किया है। सान्या की इस फिल्म को उन्होंने डिवोर्स को बढ़ावा देने वाली बताया है। कंगना के विचारों पर अब बहस छिड़ गई है।

Kangana Ranaut Comment on Mrs. Movie: हाल ही में रिलीज हुई सान्या मल्होत्रा( Sanya Malhotra) की फिल्म 'मिसेज'( Mrs.) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भारतीय महिलाएं इसे आपबीती बता रही हैं। फिल्म की कहानी और सान्या की एक्टिंग को सराहा जा रहा है। लेकिन, लगता है कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) को यह फिल्म पसंद नहीं आई। बिना किसी फिल्म का नाम लिए कंगना ने मिसेज पर कटाक्ष किया है। उन्होंने इसे घर तोड़ने वाली फिल्म बताया है। कंगना के इस लंबे-चौड़े पोस्ट पर बहस छिड़ गई है। आइए बताते हैं कंगना ने क्या लिखा

Kangana Ranaut Comment on Mrs.

अभिनेत्री और नेता कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विचार साझा किया। उन्होंने अपने दिल की बात लिखते हुए फिल्म 'मिसेज' पर कॉमेंट किया। हालांकि कंगना ने इसमें फिल्म का नाम कहीं नहीं लिखा था। कंगना ने निशान साधतते हुए कहा कि ऐसी फिल्में डिवोर्स को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा बड़े होते हुए, मैंने कभी ऐसी महिला नहीं देखी जो अपने घर पर हुक्म न चलाती हो, सभी को आदेश न देती हो कि कब खाना है, कब सोना है और कब बाहर जाना है, अपने पति से उसके खर्चे के हर पैसे के बारे में पूछती हो और वह उनका फरमान मानता हो। जब भी पापा हमारे साथ बाहर खाना चाहते थे, तो वह हम सभी को डांटती थीं क्योंकि हमारे लिए खाना बनाना उन्हें पसंद था। कंगना ने अपनी चाची, नानी और घर की सभी महिलाओं को रानी कहा और कहा कि महिलाओं को मजदूर बोलना बंध करो। घर का काम और बच्चे पालने के आनंद को मजबूरी मत बोलो।

End of Feed