Scary Picture: कंगना रनौत की हॉरर फिल्म की पहली झलक आई सामने, राणा दग्गुबाती ने किया बड़ा ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' की पहली झलक सामने आ गई है। राणा दग्गुबाती इस फिल्म के जरिए भारत में हॉरर फिल्मों को बढ़ावा देने की नई पहल कर रहे हैं।

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब पर्दे पर सिर्फ एक्शन और दमदार किरदारों से ही नहीं, बल्कि डर और रोमांच से भी दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है। उनकी आने वाली हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' (Scary Picture) की पहली झलक सामने आ गई है। राणा दग्गुबाती ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए दिग्गज निर्माता सुरेश बाबू की कंपनी सुरेश प्रोडक्शंस भी पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awara Paagal Deewana 2: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने मिलाया हाथ? अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग)

kangana ranaut new film look

कंगना रनौत की हॉरर फिल्म की पहली झलक आई सामने (pic credit-instagram)

कंगना की मूवी का लुक आउट

राणा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला एसेट जारी किया। खास बात यह है कि इसे शुक्रवार 13 तारीख को रिलीज किया गया, जिसे हॉरर और रहस्य से जोड़कर देखा जाता है। फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के जाने-माने निर्देशक रवि बाबू कर रहे हैं। यह हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह तेलुगु में 'अनुसूया' और 'अवुनु' जैसी हॉरर फिल्में बना चुके हैं। 'स्केरी पिक्चर' को सुरेश बाबू अपने प्रोडक्शन हाउस सुरेश प्रोडक्शंस के तहत बना रहे हैं। इस बैनर ने अब तक कई बड़ी तेलुगु फिल्मों का निर्माण किया है। हालांकि, इस बार प्रोडक्शन हाउस हॉरर की दुनिया में कदम रख रहा है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बाकी कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

End of Feed