'Queen 2' और 'Tanu Weds Manu 3' के लिए कंगना रनौत ने कसी कमर, विकास बहल और आनंद एल राय संग फिर मिलाया हाथ

Kangana Ranaut on Queen 2 and Tanu Weds Manu 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बीती कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने विकास बहल और आनंद एल राय के साथ 'क्वीन 2' (Queen 2) और 'तनु वेड्स मनु 3' (Tanu Weds Manu 3) पर काम शुरू कर दिया है।

Kangana Ranaut on Queen 2 and Tanu Weds Manu 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। इस साल कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज हुई थी, जो ऑडियंस को इम्प्रेस करने में विफल साबित हुई। 'इमरजेंसी' की असफलता के बाद अब कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन 2' (Queen 2) और 'तनु वेड्स मनु 3' (Tanu Weds Manu 3) के लिए विकास बहल और आनंद एल राय के साथ फिर से काम करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Kangana Ranaut

Image Source: IMDb

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत ने अब 'क्वीन 2' और 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए अपनी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत विकास बहल और आनंद एल राय के इन दोनों फिल्मों के लिए हाथ मिला चुकी हैं। विकास बहल पहले ही 'क्वीन 2' की स्क्रिप्ट लॉक कर चुके हैं। इस मूवी की शूटिंग नवम्बर में शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेश में भी शूट किया जाएगा। विकास ने फिल्म की लोकेशन ढूंढ ली हैं।

End of Feed