Kangana Ranaut की नानी इंद्राणी ठाकुर ने दुनिया को कहा अलविदा, नातिन ने शेयर किया इमोशनल नोट

Kangana Ranaut Nani Death: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के घर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की नानी यानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार इंद्राणी ठाकुर ने 100 साल की उम्र में 8 नवंबर की रात को आखिरी सांसें ली है। एक्ट्रेस ने अपनी नानी के लिए एक नोट शेयर किया है।

Kangana Ranaut Nani Death: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के घर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की नानी यानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया। बता दें इस खबर को सुनकर सभी को दुख लगा है। एक्ट्रेस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार इंद्राणी ठाकुर ने 100 साल की उम्र में 8 नवंबर की रात को आखिरी सांसें ली है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है, जिसे पढ़कर सभी की आंखें नम हो रही है। कंगना अपनी नानी से कापी करीब थी। अक्‍सर उनके साथ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- बीती रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। पूरा परिवार काफी दुखी है। उनके लिए प्रार्थना करें। मेरी नानी एक असाधारण महिला थी, उनके 5 बच्चे थे। नाना के पास उतने संसाधन नहीं थे फिर भी उन्होंने अपने सभी बच्‍चों को उच्च शिक्षा दिलवाई। उन्होंने जोर दिया कि उनकी शादीशुदा बेटियां भी काम करें और अपना करियर बनाएं।

End of Feed